B.Com., BBA व BCA प्रथम वर्ष परीक्षा का टाइम-टेबल जारी; छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय भी एकजाई करेगा टाइम-टेबल

0

नई शिक्षा नीति के अनुरूप पहली बार होने वाली B.Com., BBA व BCA प्रथम वर्ष की परीक्षा का टाइम-टेबल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार परीक्षाएँ 21 जून से प्रारम्भ होंगी। 

इस बार की परीक्षा समय-सारणी पूर्व परीक्षाओं से अलग है क्योंकि इस बार Traditional लर्निंग की बजाय Selective लर्निंग पर फोकस किया गया है, जो नवीन शिक्षा नीति का अहम भाग है। 

परीक्षा विभिन्न समय पर

अभी तक जो भी परीक्षाएँ विश्वविद्यालय द्वारा ली जाती थी उसका समय एक जैसा होता था। परंतु नई शिक्षा नीति के अनुरूप होने वाली प्रथम वर्ष की परीक्षा का समय विषय अनुरूप बदलता जाएगा। हो सकता है कोई पेपर प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक हो, तो कोई प्रातः 7 से 9 बजे तक। 

Time of Exam 

  • प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक 
  • प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक 
  • प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 
  • दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक 

विश्वविद्यालय ने टाइम-टेबल मे दिये निम्न नोट्स 

  1. यदि कोई विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अलावा दूसरे पाठ्यक्रम से मेजर/माइनर/जेनेरिक एलेक्टिव (सामान्य वैकल्पिक विषय) का चुनाव करता है तो उसे संबन्धित पाठ्यक्रम के टाइम-टेबल के अनुसार ही परीक्षा मे शामिल होना होगा, इसके लिए पृथक से परीक्षा का आयोजन नहीं किया जावेगा।
  2. संलग्न टाइम-टेबल में यदि किसी विद्यार्थी का विषय नहीं दर्शाया गया है या किसी भी अन्य समस्या के लिए अपने महविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करें अथवा विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। हेल्पलाइन पर सिर्फ कार्यालयीन समय (प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक) मे ही संपर्क किया जा सकता है। 

महाविद्यालय बनाएगा कोर्सवार टाइम-टेबल 

चूंकि नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप पहली बार परीक्षा होने वाली है, अतएव छात्राओं की सहूलियत और भविष्य को ध्यान मे रखते हुए श्री उमिया कन्या महाविद्यालय अपनी छात्राओं हेतु विश्वविद्यालय द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार एकजाई टाइम-टेबल तैयार करेगा ताकि किसी भी छात्रा का कोई पेपर छूट ना जाए। 

विद्यार्थी को रखना होगा ध्यान

हो सकता है कि बी.कॉम. के टाइम-टेबल मे उस विषय का नाम ही ना हो, जो विद्यार्थी ने वर्षभर पढ़ा हो। इसके लिए विद्यार्थी को देखना होगा की वह जो विषय पढ़ रहा है, वह कॉमर्स ग्रुप का ही विषय है अथवा नहीं। यदि वह विषय मेनेजमेंट, साइंस, आर्ट्स अथवा अन्य किसी ग्रुप का है, तो उस विषय की परीक्षा बी.एससी., बीबीए, बीसीए, बीए के साथ हो सकती है। 

Official Link to Download Time-Table 

B.Com. - First Year : https://www.dauniv.ac.in/public/adminassets/pass-list-html/06-11-2022_0156pm86703.pdf

BBA - First Year : https://www.dauniv.ac.in/public/adminassets/pass-list-html/06-11-2022_0154pm90088.pdf

BCA - First Year : https://www.dauniv.ac.in/public/adminassets/pass-list-html/06-11-2022_0152pm70232.pdf

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top