NSS स्वयं सेवकों ने कैंपस में की साफ-सफाई, भारत सरकार के अभियान में किया सहयोग

0

श्री उमिया कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय राऊ तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार के क्लीन इंडिया कैंपेन में अपना योगदान दिया गया।  

150 से अधिक स्वयंसेवकों ने इकठ्ठा किया प्लास्टिक वेस्ट 

संयुक्त रूप से संचालित क्लीन इंडिया कैम्पेन में श्री उमिया कन्या महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवकों सहित कुल 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय एवं विद्यालय के कुल 5 कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में उक्त अभियान ग्राम रंगवासा व आस-पास के इलाकों मे सम्पन्न किया गया। 

प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर दिया स्वच्छता का संदेश 

ग्राम रंगवासा से प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देती जागरूकता रैली निकाली गई। तत्पश्चात कैट रोड, संजय नगर बस्ती, आंगनवाड़ी केंद्र संजय नगर, राउ इंडस्ट्रियल एरिया, आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। लगभग 10 से अधिक बोरों मे प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर नगर परिषद राऊ के कचरा संग्रहण वाहन को सुपुर्द किया गया। 

अभियान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक श्री प्रकाश गढ़वाल की गरिमामयी उपस्थिति मे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी अनुराग राव (शासकीय महाविद्यालय, राउ), कार्यक्रम अधिकारी सुनीता पांचाल एवं सहायक प्राध्यापक हेमलता शर्मा (श्री उमिया कन्या महाविद्यालय, रंगवासा-राऊ)  एवं कार्यक्रम अधिकारी (शासकीय उ. मा. विद्यालय, राऊ) के निर्देशन में अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अभियान के Geo-Tagged फोटोग्राफ़्स  







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top