जब जीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई... गीत की इन पंक्तियों को हम अपने बाल्यकाल से ही गुनगुनाते आ रहे है। भारत में प्राचीन काल से ही गणित की उज्ज्वल परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा को कई गणित के महारथियों ने अपने अभूतपूर्व योगदान से आगे बढ़ाया है। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
श्री उमिया कन्या महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन प्रसंगों एवं परिचय से छात्राओं को वीडियो के माध्यम से अवगत कराया गया।
उक्त आयोजन महाविद्यालय के कंप्युटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया।
आयोजन के Geo-Tagged फोटोग्राफ
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के बारे में कुछ रोचक बातें
(साभार: जागरण) रामानुजन को गणित से विशेष लगाव था और अन्य विषयों में बिल्कुल अरूचि थी। इसलिए वे 12वीं कक्षा में दो बार फेल हुए थे। हालांकि, आगे चलकर जिस स्कूल में उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया गया था उसी का नाम इस महान गणितज्ञ के नाम पर रामानुजन बदला गया।
इंफाइनट सीरीज, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी और मैथमेटिकल एनालिसिस जैसे कठिनतम सेक्शन में अहम योगदान देने वाले रामानुजन ने सिर्फ 12 वर्ष की आयु में ही त्रिकोणमिती में विशेषज्ञता हासिल कर ली थी।
रामानुजन ने साल 1916 में बीएससी डिग्री हासिल की थी। इसके एक साल बाद ही 1917 में उन्हें गणितीय सिद्धांतों पर काम करने के चलते ‘लंदन मैथमेटिक्स सोसाइटी’ में चुना गया था।
महान गणितज्ञ 1919 में वापस भारत आ गये और 26 अप्रैल 1920 को खराब स्वास्थ्य के चलते मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया था।
‘दी मैन हू न्यू इंफीनिटी’ नाम की बॉयोग्राफी श्रीनिवास रामानुजन के लिए रॉबर्ट कैनिगेल ने लिखी जिसमें उन्होंने इस महान गणितज्ञ के जीवन और योगदान को उजागर किया।
वर्ष 2015 में रामानुजन पर एक फिल्म ‘दी मैन हू न्यू इंफीनिटी’ भी रिलीज की गई, जिसमें इस महान गणितज्ञ की भूमिका ब्रिटिश-इंडियन एक्टर देव पटेल ने निभाई थी।
---
Shri Umiya Kanya Mahavidyalaya | NAAC Accredited 'B' Grade Institute | Affiliated to Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore, Recognised by Department of Higher Education Madhya Pradesh, Bhopal | National Council for Teacher Education, New Delhi, Campus: Umiyadham, Rangwasa (Rau), INDORE (M.P.) - 453 331, INDIA | Website: www.sukmrangwasarau.org | Official News Portal: www.sukm.in | Courses offered: Bachelor of Arts (BA), Bachelor of Commerce (B.Com.) Plain, Bachelor of Commerce (B.Com.) Computer Application, Bachelor of Commerce (B.Com.) Tax Procedure, Bachelor of Business Administration (BBA), Bachelor of Computer Application (BCA), Bachelor of Science (B.Sc.) Plain, Bachelor of Science (B.Sc.) Microbiology, Bachelor of Science (B.Sc.) Biotechnology, Bachelor of Science (B.Sc.) Seed Technology, Bachelor of Science (B.Sc.) Computer Science (CS), Bachelor of Science (B.Sc.) Information Technology (IT), Master of Arts (M.A.) Hindi Literature, Master of Commerce (M.Com.), Master of Science (M.Sc.) Chemistry, Master of Science (M.Sc.) Zoology, Master of Science (M.Sc.) Microbiology, Master of Science (M.Sc.) Computer Science, Post Graduate Diploma in Fashion Designing and Marketing (PGDFDM), Bachelor of Education (B.Ed.) | Popular Tags: Girls College in Indore, Girls College run by Patidar Samaj, Ambika Patidar Samaj Dharmik Evam Parmarthik Trust, Umiyadham, UG College in Indore, NAAC Accredited Girls College in Indore, PG College, Secured College Campus, English Medium, Hindi Medium, Girls college with Hostel facility, NCC unit, NSS unit, Indian Knowledge System, IKS Cell, Industry Visit, Meeting, Project Work, Assignment, Internal Exam, Maths Day Celebration