BCA तृतीय वर्ष की परीक्षाएँ 5 से 30 मार्च तक, द्वितीय वर्ष की 16 अप्रैल से 4 मई तक

0

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा BCA द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार BCA तृतीय वर्ष की परीक्षाएँ 5 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएँगी, जबकि BCA द्वितीय वर्ष की परीक्षाएँ 16 अप्रैल से 4 मई 2026 तक संपन्न होंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि संबंधित छात्राएँ 31 जनवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकती हैं। परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय से अप्रूवल के पश्चात ही ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। फॉर्म अप्रूव करवाने के लिए छात्राओं को कॉलेज फीस के साथ-साथ अपने विभाग से असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप संबंधी No Dues करवाना अनिवार्य होगा।

महाविद्यालय ने BCA द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की समस्त छात्राओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार न करते हुए समय रहते No Dues की प्रक्रिया पूर्ण कर परीक्षा फॉर्म अप्रूव करवाएँ, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा संबंधी प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी BCA तृतीय वर्ष का टाइमटेबल 


विश्वविद्यालय द्वारा जारी BCA द्वितीय वर्ष का टाइमटेबल 


🔎 Search Keywords

  • BCA Exam Timetable 2026

  • BCA Second Third Year Exam

  • DAVV BCA Exam News

  • BCA Exam Form No Dues

  • SUKM BCA Examination


#️⃣ Hashtags

#ShriUmiyaKanyaMahavidyalaya #BCAExams #ExamTimetable #DAVV #ExamForm #NoDues #SUKMNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top