B.Com. तृतीय वर्ष की परीक्षाएँ 5 से 28 मार्च तक, द्वितीय वर्ष की 16 अप्रैल से 4 मई तक

0

 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा B.Com. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार B.Com. तृतीय वर्ष की परीक्षाएँ 5 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएँगी, जबकि B.Com. द्वितीय वर्ष की परीक्षाएँ 16 अप्रैल से 4 मई 2026 तक संपन्न होंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि संबंधित छात्राएँ 31 जनवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकती हैं। परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय से अप्रूवल के पश्चात ही मान्य होंगे। फॉर्म अप्रूव करवाने के लिए छात्राओं को कॉलेज फीस के साथ-साथ अपने विभाग से असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप संबंधी No Dues करवाना अनिवार्य होगा।

महाविद्यालय ने B.Com. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की समस्त छात्राओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते No Dues की प्रक्रिया पूर्ण कर परीक्षा फॉर्म अप्रूव करवाएँ, ताकि आगे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और परीक्षा संबंधी प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण हो सके।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी B.Com. तृतीय वर्ष का टाइम-टेबल


विश्वविद्यालय द्वारा जारी B.Com. द्वितीय वर्ष का टाइम-टेबल


🔎 Search Keywords

  • BCom Exam Timetable 2026

  • BCom Second Third Year Exam

  • DAVV BCom Exam News

  • No Dues Exam Form Approval

  • SUKM BCom Examination


#️⃣ Hashtags

#ShriUmiyaKanyaMahavidyalaya #BComExams #ExamTimetable #DAVV #ExamForm #NoDues #SUKMNews


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top