वसंत पंचमी पर ज्ञान की डिजिटल सौगात, महाविद्यालय के स्टडी मटेरियल पोर्टल का हुआ अनावरण

0

महाविद्यालय की वेबसाइट www.sukm.in पर Study Material टैब पर क्लिक कर एक्सेस किया जा सकता है पोर्टल  


 वसंत पंचमी जैसे पावन एवं ज्ञान के पर्व पर श्री उमिया कन्या महाविद्यालय द्वारा विकसित स्टडी मटेरियल पोर्टल का विधिवत अनावरण किया गया। इस पोर्टल पर महाविद्यालय के समस्त संकाय - आर्ट्स, कॉमर्स, बायो-साइंस, कंप्युटर साइंस, मैनेजमेंट एवं एज्युकेशन की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 


यह अनावरण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी, विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर प्रमुख डॉ. आनंद मोरे तथा सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी स्कूल की डेप्यूटी डायरेक्टर डॉ. नेहा गुप्ता के करकमलों से वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुआ।


मुख्य अतिथि डॉ. अशेष तिवारी ने अनावरण के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि 

इस पोर्टल से छात्राओं को हर समय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी, परंतु विद्यार्थियों को यह भी समझना होगा कि कक्षा में मिलने वाला ज्ञान केवल नोट्स पढ़कर प्राप्त नहीं किया जा सकता। ऑनलाइन नोट्स का अपना महत्व है, पर कक्षा की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज की फैकल्टी अपने परिश्रम से तैयार नोट्स छात्राओं से साझा कर रही है, जो सौभाग्य की बात है।



विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद मोरे ने वसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का उल्लेख करते हुए फैकल्टी द्वारा सरल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 
नेताजी के समय देश को आजादी की आवश्यकता थी। इसलिए उन्होंने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। पर आज देश को आज़ादी से अधिक शिक्षा और ज्ञान की आवश्यकता है। हमारा आज का नारा होना चाहिए—तुम हमें समय दो, हम तुम्हें शिक्षा देंगे। 

अतिथि डॉ. नेहा गुप्ता ने कहा कि,
डिजिटल युग में महाविद्यालय का यह प्रयास समय की माँग को पूरा करता है। ChatGPT जैसी तकनीकें उपलब्ध होने के बावजूद, बिना ठोस शिक्षा के तकनीक का सही उपयोग संभव नहीं है। छात्राओं को AI पर निर्भर होने के बजाय उसका सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह पहल ट्रस्ट, प्रबंधन एवं फैकल्टी की दूरदर्शिता को दर्शाती है।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी कैप्टन नम्रता सावंत ने किया। अतिथि स्वागत प्रभारी प्राचार्या डॉ. सीमा शुक्ला द्वारा किया गया। पोर्टल की विशेषताओं पर सहायक प्राध्यापक शुभम शुक्ला ने प्रकाश डाला। अंत में आभार प्रभारी प्राचार्या ने माना। 

कार्यक्रम के अन्य छायाचित्र 





🔎 Search Keywords

  • Study Material Portal Launch

  • Vasant Panchami College Initiative

  • Digital Notes for Students

  • SUKM Academic Innovation

  • Online Study Material College


#️⃣ Hashtags

#VasantPanchami #ShriUmiyaKanyaMahavidyalaya #StudyMaterialPortal #DigitalEducation #AcademicInnovation #SUKMNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top