विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं को स्वर्ण और रजत पदक

0

 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 2026 में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। एनसीसी और शैक्षणिक क्षेत्र में इस सफलता ने न केवल महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि छात्राओं की प्रतिभा और परिश्रम का प्रभावशाली उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय की सत्र 2023-24 की एनसीसी कैडेट सोनिका पाटीदार को सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के रूप में स्व. राजेन्द्र कुमार यादव अवॉर्ड ऑफ बेस्ट एनसीसी कैडेट्स स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

इसी प्रकार सत्र 2024-25 में बी.एससी. भौतिक शास्त्र विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रतिभा नवीन पाटीदार को प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास, विशिष्ट अतिथि सांसद शंकर लालवानी, विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला, कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे एवं कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया। यह सम्मान महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सीमा शुक्ला और एनसीसी अधिकारी कैप्टन नम्रता सावंत समारोह के दौरान दोनों छात्राओं के साथ उनका मनोबल बढ़ाने हेतु साथ रही।  


Search Keywords:

SUKM छात्रा उपलब्धि, दीक्षांत समारोह, NCC स्वर्ण पदक, BSc भौतिक शास्त्र, विश्वविद्यालय मेडल, छात्रा सम्मान

Hashtags:

#SUKM #StudentAchievement #Convocation #GoldMedal #SilverMedal #NCCSuccess #AcademicExcellence

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top