देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इन्दौर ने बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर (नियमित/भूतपूर्व/एटीकेटी) की मुख्य परीक्षाओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं आगामी माह अप्रैल 2026 में आयोजित होना प्रस्तावित हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क विवरण
छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की समय-सीमा निम्नानुसार है:
बिना विलंब शुल्क: 17 मार्च 2026 तक।
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 18 मार्च से 23 मार्च 2026 तक।
750 रुपये विशेष विलंब शुल्क के साथ: 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक।
महाविद्यालय के विशेष निर्देश
श्री उमिया कन्या महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व महाविद्यालय के अकाउंट्स डिपार्टमेंट (Accounts Dept.) और संबंधित संकाय शिक्षकों (Faculty Teachers) से अपना 'No Dues' अवश्य करवा लें। नो ड्यूज प्रमाण पत्र के अभाव में परीक्षा फॉर्म अप्रूवल प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकेगी।
तकनीकी समस्याओं से बचें
महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अक्सर देखा गया है कि अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ने या अन्य तकनीकी कारणों से छात्राओं को फॉर्म भरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः समय रहते MP Online पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और शुल्क जमा करें।
SIS कराना जरूरी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व छात्राओं को MP Online पोर्टल के माध्यम से SIS रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। वैसे कई छात्राओं ने यह रजिस्ट्रेशन प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म के दौरान करवा ही लिया होगा, परंतु यदि किसी कारणवश प्रथम सेमेस्टर में पंजीयन कराना शेष रह गया हो तो अब ये करवाना अत्यंत आवश्यक है। बिना SIS पंजीयन एवं फोटो अपलोड के परीक्षा फॉर्म भरना संभव नहीं होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना
Search Keywords: DAVV B.Ed. Exam Form, B.Ed. 2nd Sem Notification, SUKM College Update, MP Online Exam Form.
Hashtags: #BEdExam #DAVVIndore #ExamForm #SUKMNews #StudentUpdate



