MA, M.Com. और M.Sc. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरना शुरू; जानें अंतिम तिथि

0


 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर (NEP) के नियमित, भूतपूर्व और एटीकेटी (ATKT) परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत MA, M.Com. और M.Sc. की छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और शुल्क विवरण: 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। तिथियों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. बिना विलम्ब शुल्क: छात्राएं 04 अप्रैल 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फॉर्म भर सकती हैं।

  2. 100/- रुपये विलम्ब शुल्क के साथ: 05 अप्रैल से 10.04.2026 तक।

  3. 750/- रुपये विशेष विलम्ब शुल्क के साथ: कुलपित महोदय की विशेष अनुमति से 13 अप्रैल 2026 तक।

आवश्यक निर्देश

श्री उमिया कन्या महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे अंतिम तिथि का प्रतीक्षा किए बिना समय पर अपना फॉर्म ऑनलाइन भरकर उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों (अंकसूची की छायाप्रति आदि) के साथ महाविद्यालय कार्यालय में जमा करें। विशेष रूप से ध्यान दें कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना 

 

Search Keywords: DAVV PG Exam Form 2026, MA MCom MSc 2nd Sem Form, SUKM Exam Alert, NEP 2026 Exam Indore.

Hashtags: #ExamAlert #DAVVIndore #PGExamForm #SUKMUpdate #HigherEducation

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top