CATC-75 कैम्प में उमिया की NCC कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन, जीते 40 से अधिक पदक और ट्रॉफियां

0

श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की 33 एनसीसी कैडेट्स ने 1 MP गर्ल्स बटालियन NCC, इंदौर द्वारा वेदान्त विद्याकुलम विद्यालय, इंदौर में आयोजित CATC-75 (Combined Annual Training Camp) में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कैम्प के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक, 3 ट्रॉफियां तथा अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त कीं।

कैम्प में महाविद्यालय की कैडेट्स ने एक Winner Trophy, दो Runner-Up Trophy, तेरह Gold Medal एवं पच्चीस Silver Medal हासिल किए। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

कैम्प के दौरान कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण नेतृत्व दायित्व भी सौंपे गए। उपासना राजपूत को Discipline Incharge तथा प्रियंशी पाटीदार को Out Pass Incharge की जिम्मेदारी मिली। वहीं सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रमुख उपलब्धियां

  • Discipline Incharge – प्रथम स्थान (उपासना राजपूत)
  • Out Pass Incharge – प्रथम स्थान (प्रियांशु पाटीदार)
  • Group Song Competition – प्रथम स्थान
  • Group Dance Competition – द्वितीय स्थान
  • Sports (Kho-Kho) – द्वितीय स्थान
  • Poster Making – प्रथम स्थान (सावित्री दांगी)
  • MR Questions & Answers – द्वितीय स्थान (रीना पटेल)
  • Anchoring – प्रथम स्थान (पूर्विका कावरिया)
  • Random Questions Competition – प्रथम स्थान (वैशाली पाटीदार)


महाविद्यालय की NCC अधिकारी कैप्टन नम्रता सावंत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कैडेट्स ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। 


कैम्प से लौटने पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और नेतृत्व ही नहीं सिखाती, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। कैडेट्स की यह उपलब्धि महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

अन्य छायाचित्र: 





Search Keywords: SUKM NCC, CATC 75 Camp, NCC Achievement, Gold Medal, Silver Medal, Captain Namrata Sawant, NCC Cadets

Hashtags: #SUKM #NCC #CATC75 #NCCCadets #StudentAchievement #GoldMedal #SilverMedal #Leadership #NCCIndore

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top