24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय सेल्फ मेकअप वर्कशॉप का होगा आयोजन, छात्राएं सीखेंगी प्रोफेशनल मेकअप की बारीकियां

0

 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24, 25 एवं 26 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय सेल्फ मेकअप वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में छात्राओं को दैनिक जीवन, प्रोफेशनल एवं पार्टी मेकअप से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला का संचालन आरती तिवारी मेकअप अकादमी एंड स्टूडियो की विशेषज्ञ आरती तिवारी द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्किन प्रिपरेशन, फाउंडेशन एवं बेस मेकअप, आई मेकअप, कंटूरिंग, हाइलाइटिंग, लिप मेकअप, लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप तकनीक तथा कम्प्लीट मेकअप लुक तैयार करने की विधियां सिखाई जाएंगी।

कार्यशाला में लाइव डेमो, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, मेकअप प्रोडक्ट्स एवं टूल्स की जानकारी सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यशाला छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व विकास तथा ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से परिचित कराने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यशाला में भाग लेने की इच्छुक छात्राएं ₹50 पंजीयन शुल्क जमा कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकती हैं। शुल्क कक्ष क्रमांक G-13 में रुखमणी मैडम के पास जमा किया जा सकता है। 

रजिस्ट्रेशन हेतु https://forms.gle/UEtYTv3hpfNBGJHi8 पर क्लिक करें। 

महाविद्यालय ने सभी इच्छुक छात्राओं से समय रहते पंजीयन कराने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top