श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में 24 से 26 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय Self Makeup Workshop का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में Arti Tiwari Makeup Academy & Studio की संचालिका सुश्री आरती तिवारी एवं उनकी टीम ने छात्राओं को मेकअप एवं ग्रूमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में 70 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने व्यक्तित्व विकास और सौंदर्य कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस छात्राओं को बताया गया कि दैनिक जीवन में केवल 5 मिनट में प्रभावी एवं आकर्षक मेकअप कैसे किया जा सकता है। साथ ही मेकअप करते समय किन-किन चरणों का पालन करना चाहिए, त्वचा की तैयारी, सही उत्पादों के चयन तथा सामान्य गलतियों से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
द्वितीय दिवस प्रतिभागियों को मेकअप की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक (Practical) प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने फेस बेस तैयार करने, कॉन्टूरिंग, आई मेकअप, ब्लश एवं फिनिशिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया तथा छात्राओं को स्वयं अभ्यास करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यशाला के तृतीय एवं अंतिम दिवस छात्राओं ने अपनी-अपनी मॉडल्स का मेकअप कर अपनी रचनात्मकता और सीखी हुई तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुश्री आरती तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप से संबंधित अनेक उपयोगी टिप्स दिए तथा विभिन्न अवसरों के अनुरूप हेयर स्टाइलिंग की तकनीकें भी सिखाईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत Self Makeup Competition का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 17 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निम्न छात्राओं को विजेता घोषित किया गया—
प्रथम स्थान: राधा चौधरी (बीसीए प्रथम वर्ष)
द्वितीय स्थान: कनिष्का मालेय (बीबीए द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान: कनिष्का चौधरी (बीबीए तृतीय वर्ष)
महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यशाला को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं कौशल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Photo Glimpses
Hashtags: #SelfMakeupWorkshop #MakeupWorkshop #ArtiTiwari #BeautySkills #HairStyling #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #SUKM #ShriUmiyaKanyaMahavidyalaya #IndoreCollege #StudentActivities #MakeupCompetition #PersonalityDevelopment #CareerSkills #CampusLife

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

