देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इन्दौर ने सत्र 2026-27 के लिए BBA एवं BCA प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की Enrollment प्रक्रिया को लेकर सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, विद्यार्थियों को MP Online पोर्टल के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक Enrollment/Registration की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर ₹100 विलंब शुल्क लागू होगा।
महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त करें Admission Application Number
श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की BBA एवं BCA प्रथम वर्ष की छात्राएं अपना Admission Application Number महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची से प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए छात्राएं अपने कोर्स का चयन करें और सूची में अपने रोल नंबर के सामने दर्ज संख्या को Admission Application Number के रूप में उपयोग करें।
https://www.sukm.in/admission-related
Enrollment Form भरने के लिए MP Online लिंक:
https://davv.mponline.gov.in/portal/Services/DAVV/Affiliate/Admission/Adm_II.aspx?T=Aआवेदन के बाद ये दस्तावेज महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य
MP Online पोर्टल पर Enrollment फॉर्म भरने के बाद छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेज महाविद्यालय कार्यालय में जमा करने होंगे:
MP Online से जनरेट Enrollment Form
Transfer Certificate (TC) — Original एवं फोटोकॉपी
Migration Certificate — Original एवं फोटोकॉपी
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी
जिन छात्राओं ने अपना TC व Migration पहले ही महाविद्यालय में जमा कर दिया है, उन्हें TC एवं Migration Certificate छोड़कर शेष दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें:
https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pdf/10-13-2026_1049pm65772.pdf
समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, महाविद्यालय द्वारा Enrollment फॉर्म एवं दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा करने की तिथि 2 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर सत्यापन एवं ऑनलाइन अनुमोदन 3 नवंबर को तथा Enrollment Number जनरेट करने की तिथि 4 नवंबर 2026 निर्धारित है।
छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना Enrollment प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज समय पर महाविद्यालय कार्यालय में जमा कराएं।
Keywords: DAVV Enrollment 2026, BBA Enrollment Last Date, BCA Enrollment 2026, MP Online Enrollment, DAVV Indore, SUKM Indore
Tags: DAVV, BBA, BCA, Enrollment, MP Online, SUKM
Hashtags: #DAVV #BBA #BCA #Enrollment2026 #SUKM
DAVV Announces October 30 Deadline for BBA and BCA First-Semester Enrollment





