श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट कु. कृतिका शर्मा को कैडेट्स वेल्फेयर सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा 6 हजार रुपये की स्कॉलरशिप अवॉर्ड की गई।
क्या है कैडेट्स वेल्फेयर सोसाइटी (CWS)?
NCC कैडेट्स वेल्फेयर सोसाइटी की स्थापना वर्ष 1985 मे नई दिल्ली मे हुई थी। NCC जॉइन करने वाले समस्त कैडेट्स को एनरोलमेंट के समय इस सोसाइटी का सदस्य बनाया जाता है, जिसका सदस्यता शुल्क मात्र 15 रुपए है, जो केवल एक बार ही देय है।
क्या है CWS स्कॉलरशिप योजना?
सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष 1000 कैडेट्स को एकेडमिक परफ़ोर्मेंस के आधार पर एक बार राशि रुपये 6000 की स्कॉलरशिप अवार्ड की जाती है। 1000 वेकेन्सिस का एक चौथाई अर्थात 250 स्कॉलरशिप ऐसे कैडेट्स को प्रदान की जाती है जो ग्रामीण अथवा अशांत क्षेत्र से आते है। ज्ञात हो, कि 1000 वेकेंसी किसी एक जिले या राज्य की नहीं होती अपितु पूरे देशभर से मात्र 1000 कैडेट्स के एकेडमिक परफ़ोर्मेंस के आधार पर यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
कैडेट कृतिका शर्मा को बधाई
कैडेट कृतिका शर्मा का नाम देशभर मे स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले 1000 कैडेट्स की सूची मे आने पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा छाजेड़, IQAC को-ओर्डिनेटर श्रीमती सरिता शर्मा एवं NCC ऑफिसर ले. नम्रता सावंत ने बधाई दी।
प्राचार्या डॉ. अनुपमा छाजेड़ ने कैडेट कृतिका शर्मा को बधाई देते हुए बताया कि श्री उमिया कन्या महविद्यालय में एनसीसी की इकाई कैडेट्स को भारत का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए एकता और अनुशासन की भावना जागृत कर उनके व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।