छात्राओं में रचनात्मकता, हस्तकला कौशल एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री उमिया कन्या महाविद्यालय, रंगवासा-राऊ में 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को दो दिवसीय Crochet Workshop का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में छात्राओं को क्रोशे कला के माध्यम से की-चेन, हेयर बैंड, बो, सजावटी फूल (Lotus Flower), गिफ्ट आइटम एवं अन्य आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद बनाना सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार एवं लघु उद्यमिता की दिशा में भी प्रेरित करेगा।
कार्यशाला का संचालन सहायक प्राध्यापक रुक्मणी काकोडिया एवं सहायक प्राध्यापक शिवानी चौहान द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वयन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी के मार्गदर्शन में होगा।
कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे दो रंगों का Yarn (ऊन), Crochet Hook (Size H/5 mm) व Safety Pin अपने साथ लाए।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्राओं से इस रचनात्मक प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।



