देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने बीए प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में श्री उमिया कन्या महाविद्यालय से कुल 28 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं। परिणामों के अनुसार 26 छात्राएं सफल रही हैं, वहीं 1 छात्रा को पूरक तथा 1 छात्रा असफल हुई है।
महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से बेहतर सफलता दर दर्ज की है, जो 92% से अधिक है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम
छात्राएं अपनी ई-मार्कशीट http://web205.66.13.new.ocpwebserver.com/result/UGrslt लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकती है।