दिनांक 31 जुलाई 2025 को श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की NCC इकाई द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत "ग्रीनिंग इंडिया – वेस्टलैंड डेवलपमेंट" पहल के अंतर्गत एक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, बंजर भूमि के पुनर्विकास की आवश्यकता को उजागर करना तथा हरित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना था।
इस वॉकेथॉन में 70 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने "पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ", "पानी बचाओ", "पेड़ लगाओ - जीवन बचाओ" जैसे सार्थक नारों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया।
यह संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय की NCC अधिकारी कैप्टन नम्रता सावंत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Video Glimpse:
Keywords: श्री उमिया कन्या महाविद्यालय, NCC वॉकेथॉन, विकसित भारत अभियान, ग्रीनिंग इंडिया, वेस्टलैंड डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत, हरित भारत, कॉलेज कार्यक्रम, छात्राओं की भागीदारी, एनसीसी गतिविधियाँ, Madhya Pradesh College News