साइंस एग्जीबिशन 28 फरवरी को, छात्राएं दिखाएंगी नवाचार

0


 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में 28 फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं अपने वैज्ञानिक मॉडल्स प्रस्तुत करेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों, नवाचारों और प्रयोगों को मॉडल्स के जरिए प्रस्तुत करेंगी।

सभी छात्राओं से इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर विज्ञान के व्यावहारिक ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह है। यह आयोजन छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top