डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महाविद्यालय का नया कदम, अब आवेदन स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करें छात्राएं

0

 छात्राएं महाविद्यालय में अवकाश, परीक्षा, फीस व अन्य समस्याओं एवम अन्य शैक्षणिक कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रकार के आवेदन प्रस्तुत करती हैं। इन आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए श्री उमिया कन्या महाविद्यालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन आवेदन स्टेटस ट्रैकिंग सुविधा शुरू की है।

नई व्यवस्था के तहत अब छात्राएं अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगी। छात्राएं आवेदन क्रमांक, स्कॉलर नंबर और मोबाइल नंबर में से किसी भी दो जानकारी दर्ज कर आवेदन का स्टेटस तुरंत चेक कर सकती हैं। इससे आवेदन की जानकारी के लिए बार-बार महाविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।

छात्राओं को क्या लाभ?

  • आवेदन की स्थिति रियल-टाइम में उपलब्ध

  • अनावश्यक प्रतीक्षा और भ्रम से मुक्ति

  • समय और यात्रा की बचत

  • पारदर्शिता और सुविधा

  • प्रक्रिया में विश्वास और संतुष्टि

महाविद्यालय को क्या लाभ?

  • कार्यालय में अनावश्यक भीड़ में कमी

  • प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता

  • रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित

  • डिजिटल डेटा के माध्यम से बेहतर निगरानी

  • शिकायतों एवं भ्रम की स्थिति में कमी

इस डिजिटल सुविधा से छात्राओं को अब आवेदन प्रक्रिया के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और जटिल प्रक्रियाओं से मुक्ति मिलेगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

www.sukm.in/track-status


Search Keywords:

SUKM digital platform, application status tracking, online status check, college innovation, student facility

Hashtags:

#SUKM #DigitalInitiative #OnlineStatus #StudentFacility #CollegeInnovation

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top