श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने BCA तृतीय वर्ष का dev परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय वर्ष के अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम भी अब चरणबद्ध तरीके से जारी होना शुरू हो गए हैं।
Devi Ahilya Vishwavidyalaya द्वारा जारी परिणाम के अनुसार महाविद्यालय की छात्राओं ने इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकांश ने प्रथम श्रेणी (First Division) और कई छात्राओं ने विशेष योग्यता (Distinction) के साथ सफलता प्राप्त की है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम
महाविद्यालय की कुल 16 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।
यह परिणाम न केवल छात्राओं की मेहनत और लगन को दर्शाता है, बल्कि महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन की गुणवत्ता को भी उजागर करता है।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।



