देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बी.कॉम. तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष के परिणामों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है और जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी होने की संभावना है।
जारी परिणाम के अनुसार श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
महाविद्यालय की टॉप-3 छात्राएं
- प्रथम स्थान: मानवी पाटीदार (AGPA: 8.80)
- द्वितीय स्थान: दीपिका पाटीदार (AGPA: 8.60)
- तृतीय स्थान: प्रियांशी चौधरी (AGPA: 8.55)
महाविद्यालय की कुल 85 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं, जिनमें 81 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। कई छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिजल्ट शीट
यह परिणाम छात्राओं की मेहनत, नियमित अध्ययन और महाविद्यालय के शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रतिफल है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



