B.Com. एवं BBA अंतिम वर्ष की मूल अंकसूचियां विश्वविद्यालय से प्राप्त, कल से वितरण होगा प्रारंभ

0


श्री उमिया कन्या महाविद्यालय से B.Com. एवं BBA तृतीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हुई छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर से मार्च-अप्रैल 2026 की मुख्य परीक्षा की Original Marksheets महाविद्यालय को प्राप्त हो गई हैं। छात्राएं कल से महाविद्यालय आकर अपनी अंकसूची प्राप्त कर सकेंगी।

श्री उमिया कन्या महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी मूल अंकसूचियों का वितरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना अनिवार्य है। इसलिए सभी छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वे अगले सात दिनों के भीतर महाविद्यालय पहुँचकर अपनी अंकसूची प्राप्त कर लें। निर्धारित अवधि के बाद अंकसूची प्राप्त करने के लिए छात्राओं को सीधे विश्वविद्यालय से संपर्क करना पड़ सकता है।

अंकसूची प्राप्त करने हेतु फीस कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना फीस कार्ड के अंकसूची प्रदान नहीं की जाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को सलाह दी है कि वे अपनी अंकसूची समय पर प्राप्त कर सुरक्षित रखें ताकि निकट भविष्य में वक्त जरूरत काम आवे। 

---

#SUKM #OriginalMarksheet #BCom #BBA #DAVV #StudentUpdate #CollegeNews


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top