श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सक्रिय स्वयंसेवक प्रियांशी महेन्द्र पाटीदार का इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स-2026 के लिए चयन हुआ है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 से 13 सितम्बर 2026 तक बदामी (कर्नाटक) में आयोजित किया जाएगा। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक क्लाइम्बिंग टेक्नीक, बेलइंग, बोल्डरिंग, लीड क्लाइम्बिंग, एंकर बिल्डिंग तथा सेफ्टी एवं रिस्क मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रियांशी पाटीदार का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से हुआ है। महाविद्यालय में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है।
महाविद्यालय की NSS कार्यक्रम अधिकारी स्वाति साहू ने प्रियांशी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, साहस, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करते हैं। यह चयन अन्य स्वयंसेवकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी ने प्रियांशी पाटीदार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय स्तर के ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को नए अनुभव प्रदान करते हैं तथा उनमें चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं।
महाविद्यालय परिवार ने प्रियांशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Search Keywords: NSS Volunteer, Priyanshi Patidar, Rock Climbing Course, Indian Mountaineering Foundation, MY Bharat, NSS Achievement, SUKM News, Student Selection
Hashtags: #SUKM #NSS #PriyanshiPatidar #RockClimbing #IMF #MyBharat #StudentAchievement #YouthDevelopment #AdventureTraining


