विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर की दिशा में विशेष पहल करते हुए तुलसी की पांच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और औषधीय पौधों के महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी स्वाती साहू सहित महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
तुलसी को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है। औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महाविद्यालय द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के तुलसी पौधे परिसर की जैव विविधता को बढ़ाने में भी सहायक होंगे।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

