देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर ने M.Sc. Chemistry, Computer Science, Microbiology एवं Zoology द्वितीय सेमेस्टर (मई-जून 2026) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने चारों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
Chemistry विभाग में राशी गोठी एवं रिंकू चौधरी ने 9.18 SGPA प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पूजा साव ने 8.73 SGPA के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कुल 6 छात्राओं में से 5 उत्तीर्ण रहीं तथा 1 छात्रा को ATKT प्राप्त हुई।
Computer Science विभाग का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। हर्षिता स्वामी ने 8.91 SGPA के साथ प्रथम, भूमिका पाटीदार ने 8.82 SGPA के साथ द्वितीय तथा निकिता ठाकुर ने 8.64 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी 14 छात्राएं सफल रहीं।
Microbiology विभाग में मुस्कान चौu89SGPA के साथ प्रथम, भूमिका शर्मा ने 8.36 SGPA के साथ द्वितीय तथा हंसा पाटीदार ने 8.27 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 19 छात्राओं में से 15 उत्तीर्ण रहीं, जबकि 4 छात्राओं को ATKT प्राप्त हुई।
Zoology विभाग में अमरप्रीत कौर ने 9.00 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी पाटीदार ने 8.91 SGPA के साथ द्वितीय तथा शिवानी थॉमस ने 8.64 SGPA के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विभाग की सभी 16 छात्राएं सफल रहीं।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं तथा आगामी सेमेस्टर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम
Hashtags: #SUKM #MScResult #DAVV #Chemistry #ComputerScience #Microbiology #Zoology #StudentAchievement



