NSS में शामिल होने का अवसर, 14 जुलाई तक होगा पंजीयन

0

 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के नवीन सत्र 2026-27 के लिए स्वयंसेवकों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्राएं 14 जुलाई 2026 तक NSS से जुड़ने के लिए अपना पंजीयन करा सकती हैं।

महाविद्यालय की NSS कार्यक्रम अधिकारी स्वाती साहू ने बताया कि NSS केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा का प्रभावी मंच है। स्वयंसेवकों को वर्षभर सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान जागरूकता एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का अवसर मिलता है।

NSS के अंतर्गत छात्राओं को यूनिट कैम्प, राज्य स्तरीय शिविर (State Camp) तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प (NIC Camp) में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। इन शिविरों के माध्यम से नेतृत्व विकास, साहसिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े अनुभव प्राप्त होते हैं।

NSS में पंजीयन हेतु 14 जुलाई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम वर्ष की छात्राएं पंजीयन हेतु पात्र है। इचकुक छात्राएं कक्ष क्रमांक 208 में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर NSS कार्यक्रम अधिकारी स्वाती साहू (8871724894) अथवा NSS स्वयंसेवक प्रियांशी पाटीदार (7898919199) से संपर्क कर सकती हैं।



Search Keywords: SUKM NSS, NSS Registration, NSS Admission 2026, My Bharat Portal, NSS Indore, Student Activities

Hashtags: #SUKM #NSS #JoinNSS #StudentDevelopment #Leadership #SocialService #MyBharat #Volunteer

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top