देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने BCA प्रथम वर्ष (मई-जून 2026) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने परीक्षा में संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए अच्छे परिणाम दर्ज किए हैं।
जारी परिणाम के अनुसार महाविद्यालय की कई छात्राओं ने 7.00 से अधिक AGPA प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जेशमिन चौधरी ने 8.25 AGPA के साथ महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रीया पांचाल (7.88 AGPA) एवं श्रुति पाटीदार (7.83 AGPA) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही जिन छात्राओं को पूरक (Supplementary) अथवा अन्य कारणों से अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है, उनसे निराश न होकर आगामी अवसरों के लिए तैयारी जारी रखने का आग्रह किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम
Hashtags: #SUKM #BCAResult #DAVV #StudentAchievement #AcademicExcellence #ResultDeclared




