देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर ने BBA प्रथम वर्ष (मई-जून 2026) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई छात्राओं ने 8.00 से अधिक AGPA अर्जित कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
जारी परिणाम के अनुसार पूर्विका कावरिया ने 8.60 AGPA के साथ महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नैना सिंह चौहान ने 8.45 AGPA एवं आयिषा चौकसे ने 8.25 AGPA प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही जिन छात्राओं को पूरक परीक्षा (Supplementary) अथवा अन्य कारणों से अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है, उन्हें निराश न होकर आगामी परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करने की सलाह दी है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम
Search Keywords: BBA First Year Result, DAVV Result 2026, SUKM BBA, BBA Topper, Purvika Kawareeya, Student Achievement
Hashtags: #SUKM #BBAResult #DAVV #StudentAchievement #AcademicExcellence #ResultDeclared



