B.Com. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित

0

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर ने B.Com. प्रथम वर्ष (मई-जून 2026) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। 

जारी परिणाम के अनुसार चिनु पाटीदार ने 8.10 AGPA प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रानू पाटीदार ने 7.78 AGPA एवं प्रिया रघुवंशी ने 7.75 AGPA प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार महाविद्यालय की कुल 95 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं। इनमें से लगभग 65 छात्राएं सफल रहीं, 29 छात्राओं को पूरक (Supplementary) प्राप्त हुई, जबकि 1 छात्रा अनुत्तीर्ण (Fail) रही। 

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पूरक प्राप्त करने वाली छात्राओं से अपील की है कि वे निराश न हों। पूरक परीक्षा उनके लिए अपनी सफलता सुनिश्चित करने का एक और अवसर है। नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ वे आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी ने परीक्षा परिणाम पर चर्चा करते हुए कहा कि,

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना पहले की अपेक्षा अधिक व्यापक एवं चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब विद्यार्थियों को तीन Major एवं दो Minor विषयों का अध्ययन करना होता है। ऐसे में प्रत्येक विषय की नियमित तैयारी, कक्षाओं में उपस्थिति तथा सतत अध्ययन पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह परिणाम आगामी वर्ष की तैयारी के लिए भी छात्राओं को समयबद्ध एवं गंभीर अध्ययन का संदेश देता है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम 

 

Search Keywords: B.Com First Year Result, DAVV Result 2026, SUKM Result, B.Com Topper, Chinu Patidar, Student Achievement 

Hashtags: #SUKM #BComResult #DAVV #ResultDeclared #StudentAchievement #AcademicExcellence #CollegeNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top