श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की B.A. तृतीय वर्ष, BCA तृतीय वर्ष एवं M.A. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर से संबंधित परीक्षाओं की मूल ग्रेडशीट (Original Grade Sheets) महाविद्यालय को प्राप्त हो गई हैं। इनका वितरण गुरुवार, 17 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्राओं से निर्धारित समय (प्रातः 8 बजे से 12.30 बजे के मध्य) पर महाविद्यालय पहुँचकर अपनी ग्रेडशीट प्राप्त करने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्राप्त अंकसूचियों एवं ग्रेडशीट का वितरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना आवश्यक है। अतः छात्राएं अनावश्यक विलंब न करें।
ग्रेडशीट प्राप्त करने के लिए फीस कार्ड (Fee Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। फीस कार्ड के सत्यापन के पश्चात ही मूल ग्रेडशीट प्रदान की जाएगी।
Hashtags: #SUKM #GradeSheet #BA #BCA #MA #DAVV #StudentUpdate #CollegeNews



