श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए Original Transfer Certificate (TC) एवं Migration Certificate जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशित छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया है।
महाविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 10 अगस्त 2026 से दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि 22 अगस्त 2026 दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए छात्राओं को मूल TC, मूल Migration Certificate तथा कक्षा 12वीं की अंकसूची की एक छायाप्रति महाविद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Original TC एवं Migration जमा करना प्रवेश प्रक्रिया का महत्वपूर्ण एवं अंतिम चरण है। निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा नहीं करने पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
महाविद्यालय ने छात्राओं से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द दस्तावेज जमा कराने की अपील की है।
कौन-कौन से Documents जमा करवाना है?
- Original Transfer Certificate (TC) / SLC
- Original Migration Certificate
- Photocopy of Class 12th Marksheet (for UG Students)
- Photocopy of UG Final Year Marksheet (for PG Students)
- Photocopy of last education (UG/PG) (for B.Ed. Students)


