अब 50 मिनट की होगी प्रत्येक कक्षा, छात्राओं की मांग पर विचार करते हुए लिया निर्णय

0

 छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में लंच के बाद आयोजित होने वाले लेक्चर्स के समय में बदलाव किया गया है। अब 40 मिनट के स्थान पर प्रत्येक लेक्चर 50 मिनट का होगा।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था कल दिनांक 12 अगस्त 2026 से लागू होगी। अपडेटेड टाइमटेबल के अनुसार लेक्चर्स का समय बढ़ने के कारण छात्राओं की छुट्टी अब दोपहर 12:40 बजे होगी। इससे पहले महाविद्यालय की छुट्टी 12:20 बजे होती थी।

नए शेड्यूल के अनुसार महाविद्यालय का कुल समय प्रातः 7:45 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा। लेक्चर अवधि बढ़ाए जाने से छात्राओं को प्रत्येक विषय के अध्ययन के लिए अधिक समय मिल सकेगा और कक्षा में विषय को विस्तार से समझाने का अवसर भी मिलेगा।

अब महाविद्यालयीन बसों का प्रस्थान समय भी नए शेड्यूल के अनुसार रहेगा। 

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से नए समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।



Search Keywords: SUKM New Timing, Lecture Timing, College Timing 2026, SUKM College Schedule, 50 Minute Lecture, Student Update, College Bus Timing

Hashtags: #SUKM #CollegeTiming #LectureTiming #StudentUpdate #AcademicSchedule #CollegeBus #Education #SUKMNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top