NCC पाने का अंतिम अवसर, 5 अगस्त को फिजिकल टेस्ट देकर भी मिलेगा प्रवेश

0

 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए NCC में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर है। महाविद्यालय मे 5 अगस्त को आयोजित होने वाले फिजिकल टेस्ट के माध्यम से भी छात्राएं NCC में प्रवेश प्राप्त कर सकती हैं।

विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Written Test) में शामिल नहीं हो सकी थीं। ऐसी छात्राएं भी निर्धारित तिथि पर आयोजित फिजिकल टेस्ट में भाग लेकर चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकती हैं।

फिजिकल टेस्ट का संचालन भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों द्वारा किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्राओं से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर उपस्थित हों और आवश्यक जानकारी के लिए तुरंत NCC विभाग से संपर्क करें।

NCC छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। इसके साथ ही 'B' एवं 'C' Certificate भविष्य में रक्षा सेवाओं, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लाभ प्रदान करते हैं।




Search Keywords: NCC Admission 2026, NCC Physical Test, NCC Final Chance, SUKM NCC, Captain Namrata Sawant, Indian Army Physical Test, NCC Registration, NCC Indore, Student Update, College News

Hashtags: #SUKM #NCC #NCCAdmission #PhysicalTest #JoinNCC #IndianArmy #StudentUpdate #CollegeNews #Leadership #YouthDevelopment

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top