श्री उमिया कन्या महाविद्यालय, राऊ द्वारा सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाली प्रथम वर्ष की छात्राओं को पुनः सूचित किया गया है कि प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु Original Transfer Certificate (TC) / SLC एवं Original Migration Certificate महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है। महाविद्यालय द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी कई बार सूचना जारी की जा चुकी है, किन्तु अभी भी अनेक छात्राओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक दस्तावेज जमा नहीं करने पर विश्वविद्यालय एवं प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं में समस्या उत्पन्न हो सकती है तथा नियमानुसार पेनल्टी भी लगाई जा सकती है।
महाविद्यालय ने सभी नवप्रवेशित छात्राओं से आग्रह किया है कि वे 25 सितंबर 2026 तक आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
स्नातक (UG) प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु:
- Original Transfer Certificate (TC) / SLC
- Original Migration Certificate
- कक्षा 12वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी
स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं हेतु:
- Original Transfer Certificate (TC)
- Original Migration Certificate (if last university is other than Devi Ahilya Vishwavidyalaya)
- स्नातक अंतिम वर्ष की अंकसूची की फोटोकॉपी
बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं हेतु:
- Original Transfer Certificate (TC)
- Original Migration Certificate (if last university is other than Devi Ahilya Vishwavidyalaya)
- अंतिम शैक्षणिक योग्यता (UG/PG) की अंकसूची की फोटोकॉपी
कहाँ और कब जमा करें?
छात्राएं उपरोक्त सभी दस्तावेज महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक G-18 में प्रातः 7:45 बजे से दोपहर 12:40 बजे के मध्य जमा कर सकती हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं एवं अभिभावकों से समय रहते दस्तावेज जमा कर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की अपील की है।



