देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर द्वारा विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रथम वर्ष पूरक (Supplementary) परीक्षाएं 6 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने B.A., B.Com., B.Sc., BBA एवं BCA प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षाओं के विस्तृत टाइमटेबल जारी कर दिए हैं।
छात्राएं संबंधित पाठ्यक्रम का विस्तृत टाइमटेबल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या नीचे दी गई लिंक के माध्यम से देख सकती हैं।
*B.A.:* https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pass-list-html/09-22-2026_0551pm73614.PDF
*B.Com:* https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pass-list-html/09-22-2026_1128am18928.PDF
*B.Sc. (ALL):* https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pass-list-html/09-22-2026_0548pm17499.PDF
*BBA:* https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pass-list-html/09-23-2026_1233pm44468.PDF
*BCA:* https://www.dauniv.ac.in/adminassets/pass-list-html/09-23-2026_1234pm7647.PDF
परीक्षा अवधि के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा जारी होने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं, संशोधनों अथवा निर्देशों की जानकारी प्राप्त करने हेतु छात्राओं को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से कहा है कि पूरक परीक्षा को नए अवसर के रूप में लेते हुए पूरी मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें।


