श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेविका प्रियांशी पाटीदार ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर का गौरव बढ़ाया है। प्रियांशी ने हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp–NIC) 2026 में भागीदारी की।
यह राष्ट्रीय एकता शिविर 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए NSS स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, भाईचारे, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का मिला अवसर
प्रियांशी ने अपनी दैनंदिन साझा करते हुए बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य, गीत-संगीत, पोस्टर मेकिंग, कविता, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने अपनी संस्कृति, भाषा, परंपराओं और जीवनशैली को साझा किया। इसके साथ ही समूह गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को सामाजिक जिम्मेदारियों, टीमवर्क और नेतृत्व के महत्व को समझने का अवसर मिला।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का किया प्रदर्शन
प्रियांशी ने शिविर को सीखने, मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का यादगार अनुभव बताया। विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों से संवाद के माध्यम से उन्हें देश की विविध संस्कृतियों को करीब से जानने का अवसर मिला।
राष्ट्रीय एकता शिविर ने यह संदेश दिया कि भाषा, संस्कृति और परंपराओं में विविधता होने के बावजूद भारतीयता का भाव सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। प्रियंशी की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
प्रियांशी के इंदौर आगमन पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शांति तेजवानी एवं NSS कार्यक्रम समन्वयक सहायक प्राध्यापक स्वाती साहू ने स्वागत किया और प्रियांशी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
------------
Priyanshi Patidar, National Integration Camp 2026, NSS Student Achievement, DAVV Indore, Poster Making Competition, SUKM News, National Service Scheme
NSS, National Integration Camp, Priyanshi Patidar, Student Achievement, DAVV, SUKM Indore
#SUKM #NSS #NationalIntegrationCamp #PriyanshiPatidar #DAVV #StudentAchievement #ProudOfSUKM
SUKM NSS Volunteer Priyanshi Patidar Wins First Prize in Poster Making at National Integration Camp 2026

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

