BA/B.Com./B.Sc./BBA/BCA प्रथम वर्ष के फाउंडेशन कौर्सेस की परीक्षा OMR शीट के माध्यम से; विश्वविद्यालय ने जारी की गाईड लाइन

0


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने नवीन शिक्षा नीति 2020 आधारित आधार पाठ्यक्रमों (Foundation Courses) के प्रश्नपत्रों को OMR Sheet के द्वारा सम्पन्न किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किए है। 

गौरतलब है कि विश्वद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 मे अध्ययनरत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जा रही है, जिसमे फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा पहली बार OMR Sheet के माध्यम से की जाना निर्धारित है। 

विश्वविद्यालय द्वारा OMR शीट भरने हेतु निर्देश

  1. गोलों को भरने के लिए केवल नीले या काले बाँल पॉइंट पेन का ही प्रयोग करें। 
  2. पेंसिल / जेल पेन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है। 
  3. गोलों को पूरी तरह से और ठीक से काला कर देना चाहिए। 
  4. इस शीट पर काटने और मिटाने की अनुमति नहीं है। 
  5. शीट पर किसी भी तरह के अन्य निशान का प्रयोग न करें। 
  6. गोले मिटाने के लिए मार्कर या सफ़ेद तरल पदार्थ का प्रयोग ना करें। 
  7. एक ही सवाल मे एक से अधिक डार्क गोले या कोई और गलत तरीके से किए गए विकल्पों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। 
  8. OMR शीट पर रोल नंबर, पेपर कोड और अन्य जानकारी की सही प्रविष्टियाँ करें। 
  9. पेपर कोड प्रसना पत्र पर छपा होता है, OMR शीट पर केवल संख्यात्मक मान गोले करें। 
  10. इस शीट को मोड़ा या कुचला नहीं जाना चाहिए। 
  11. विकल्प A, B, C, D का अर्थ क्रमश: अ, ब, स, द के रूप मे माना जाता है। 
  12. गलत तरीके से चिन्हित सर्कल के लिए OMR शीट को रद्द / बदलना नहीं चाहिए। 
  13. कोई भी अप्रासंगिक सामग्री का उपयोग UFM प्रकरण के रूप मे पंजीकृत किया जाएगा। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा जारी उक्त गाइडलाइन को https://www.dauniv.ac.in/public/adminassets/exam_notices/07-07-2022_1214pm83946.pdf पर क्लिक कर देखा जा सकता है। 

OMR शीट क्या है? 

ओएमआर शीट एक खास तरह की शीट होती है, जिसके data को कम्प्युटर की मदद से स्कैन करके प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से परीक्षा की Answer Sheet को चेक करने मे लगने वाला समय काफी हद तक बच जाता है। इसका इस्तेमाल कॉपी को जल्दी और सही तरीके से चेक करने के लिए किया जाता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top