देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री उमिया कन्या महाविद्यालय में आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प (NCC) व राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कैडेट्स ने पृथक-पृथक रैली निकाली।
कैडेट्स का एक दल रंगवासा तो दूसरा दल राऊ क्षेत्र के नागरिकों को जागृत करने हेतु महाविद्यालय प्रांगण से रैली के रूप में निकला। हाथों मे तख्तियां लिए छात्राएं 'हम दो हमारे दो' 'बढ़ती आबादी - बनेगी बर्बादी' 'यदि कोई चीज ज्यादा हो जाए तो हानिकारक होती है, यही बात जनसंख्या पर भी लागू होती है' जैसे नारे लगा रही थी।
NCC कैडेट्स ने अधिकारी लेफ्टिनेंट नम्रता सवांत के नेतृत्व में तथा NSS स्वयंसेवकों ने अधिकारी सुनीता पांचाल के नेतृत्व में रैली व नुक्कड़ नाटक का सफलतम आयोजन किया।
महाविद्यालय परिसर मे छात्राओं ने 'जनसंख्या' विषय पर Group Discussion कर लाभ-हानि व जनसंख्या नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे मे छात्राओं ने चर्चा की।