CBSE 12th Result: उमियाधाम राऊ की मुस्कान पटेल प्रथम व आयुषी बैरागी दूसरे स्थान पर

0

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमे माँ उमिया पाटीदार कन्या हायर सेकंडरी स्कूल मे कॉमर्स संकाय की छात्रा मुस्कान पटेल ने 91.4% अंको के साथ प्रथमआयुषी बैरागी ने 90.6% अंको के साथ विद्यालय मे दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

वही विज्ञान संकाय मे नूपुर कृष्णकांत पटेल ने प्रथम, साल्वी प्रवीण पाटीदार ने द्वितीय व स्नेहा अर्जुन पाटीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

श्री अंबिका पाटीदार समाज धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मुकाती ने सभी छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि,

बेहतर कन्या शिक्षा ट्रस्ट का उद्देश्य है। आपने जिन सपनों को लेकर विद्यालय मे प्रवेश लिया, आज वह साकार होता दिख रहा है। यह आपकी मेहनत, लगन और निष्ठा का ही परिणाम है, जो आज आपके रिजल्ट मे प्रदर्शित हो रहा है। आप इसी तरह और आगे पढे तथा और आगे बढ़े, यही हमारी कामना है। 

श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा छाजेड़ एवं उप-प्राचार्या श्रीमति सरिता शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा कि, 

आज विद्यालय के CBSE बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे देखकर मन हर्षित है। इस हेतु विद्यालय प्राचार्य बबीता हार्डिया मेड़म एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र है। इतिहास साक्षी है कि जिन छात्राओं ने विद्यालय मे टॉप किया है, उन्होने अपनी उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय को चुना है। इस वर्ष भी छात्राएँ अपने सुनहरे भविष्य को साकार करने हेतु महाविद्यालय का चयन करेंगी, यही विश्वास है। एक बार पुनः सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें... 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top