बालिकाओं के चहुँमुखी विकास हेतु प्रतिबद्ध श्री उमिया कन्या महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं धार्मिक धरोहरों से जोड़ने, उनसे संबंधित जानकारी प्रदान करने तथा किताबी शिक्षा से परे प्रेक्टिकल एक्सपोजर देने हेतु टूर प्रोग्राम्स बनाए है। इस हेतु छात्राओं को विविध ऑप्शंस दिए गए है। जिनमे छात्राओं की अधिक रुचि होगी, उन स्थानों पर छात्राओं को ले जाया जाएगा।
एक दिवसीय टूर प्रोग्राम
महाविद्यालय द्वारा उज्जैन दर्शन एवं मांडव विजिट हेतु प्रोग्राम जारी किए है। उज्जैन तथा मांडव दोनों में से जिसमें भी छात्राओं की रुचि होगी, वहाँ ले जाया जाना प्रस्तावित है। यह विजिट आगामी 14 अक्टोबर को होना प्रस्तावित है।
अन्य टूर प्रोग्राम
इसी प्रकार महाविद्यालय द्वारा पंचमढ़ी, दिल्ली दर्शन तथा गुजरात भ्रमण हेतु प्रोग्राम जारी किए है। छात्राओं की रुचि अनुरूप तीनों मे से किसी एक स्थान पर छात्राओं को ले जाया जाएगा। स्थान अनुरूप तारीख व दिन अलग-अलग है। किसी भी टूर प्रोग्राम हेतु न्यूनतम विद्यार्थी संख्या 52 होना आवश्यक है।
उक्त से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्राएं सहायक प्राध्यापक लविना उमाले अथवा सहायक प्राध्यापक सोनाली शर्मा से संपर्क कर सकती है।