'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका

0

स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने कहा था - 'स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है।' 


उक्त विचार को आज श्री उमिया कन्या महाविद्यालय की NCC कैडेट्स द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से महाविद्यालयीन छात्राओं के साथ साझा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित कैडेट्स व छात्राओं को महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर ने स्वच्छता की शपथ दिलवाई। 

ज्ञात हो कि, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरा मुक्त भारत का निर्माण करना है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top