वार्षिकोत्सव प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अंतिम अवसर; छात्राओं के निवेदन पर आज पुनः खुलेगी लिंक

0

 श्री उमिया कन्या महाविद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 8 से 13 फरवरी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

अब तक 250 से अधिक छात्राओं ने कराए रजिस्ट्रेशन

ज्ञात हो कि, गत दिनों स्पेक्ट्रम 2025 में भाग लेने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी को रात्रि 12 बजे तक निर्धारित थी। छात्राओं के उत्साह का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 250 से अधिक छात्राओं ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं। 

रजिस्ट्रेशन से वंचित पर प्रतिभागिता के लिए उत्सुक छात्राओं के लिए पुनः खुलेगी लिंक 

स्पेक्ट्रम 2025 में 5 फरवरी तक भागीदारी हेतु रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वाली छात्राओं के उत्साह और अनुरोध के मद्देनजर महाविद्यालय द्वारा आज 7 फरवरी को एक बार फिर रजिस्ट्रेशन की लिंक खोली जाएगी। 

इच्छुक छात्राएं आज दोपहर 2 बजे से 3 बजे के मध्य अपने रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। तत्पश्चात पुनः लिंक नहीं खुलेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top