
युवाओं की प्रतिभा को निखारने, वास्तविक संसद का वातावरण बनाने, संसद की कार्यप्रणाली से अवगत कराने, संसदीय मर्यादा, संसद मे अपने विचारो को रखने तथा युवाओं के विचारों को संसद तक पहुचाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन आज विश्वविद्यालय आडिटोरियम मे किया गया, जिसमे नैक द्वारा बी ग्रेड प्रत्ययित श्री उमिया कन्या महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवको ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, शासकीय कालीदास कन्या महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभागप्रमुख डॉ. किरण राठौर एवं ग्रुप कोर्डिनेटर डॉ. प्रह्लाद मारुति माने - शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर (महाराष्ट्र) थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल के उद्बोधन से हुई। तत्पश्चात युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न रासेयों ईकाई के 2-2 स्वयंसेवको द्वारा भागीदारी की गई। प्रतियोगिता की थीम "विधेयक अनिवार्य मतदान विधेयिका" थी।

विशिष्ट अतिथि सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने संसद के अपने अनुभाव साझा किए। वहीं ग्रुप कोर्डिनेटर श्री प्रह्लाद मारुति माने जी ने संसद की कमियों एवं अच्छाइयों से अवगत कराया। अंत मे मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव जी द्वारा संसद एवं सामाजिक विषय पर चर्चा की गई।
अंत मे आभार डॉ. सचिन शर्मा ने व्यक्त किया। महाविद्यालय की ओर से रासेयो अधिकारी प्रीति उपाध्याय और सुनीता पांचाल उपस्थित थे।